बोकारो: उत्पाद विभाग की छापेमारी में 350 लीटर अवैध शराब जप्त
बोकारो: उपायुक्त के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के नेतृत्व में जिला उत्पाद बल एवं स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से राजाटांड अंगवाली ग्राम में खाजो नदी किनारे, पेटरवार थाना अंतर्गत अवैध शराब निर्माण स्थलों पर छापामारी की गयी. छापामारी के क्रम में फ़रार अभियुक्तों पर उत्पाद अधिनियम की उचित धाराओं के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

छापामारी दल में अवर निरीक्षक सदर-सह-तेनुघाट, सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक बेरमो सह चंद्रपुरा रवि रंजन उपस्थित थे. छापामारी अभियान के दौरान जब्त किया गया जावा महुआ- 5000 kg, अवैध चुलाई शराब-350 लीटर है. जिसे नष्ट कर दिया गया और वहां रखे अन्य सामग्री को आग के हवाले कर समाप्त कर दिया गया.
