चाईबासा: सर्च ऑपरेशन में पुलिस को मिला नक्सलियों का पुराना बंकर, किया ध्वस्त

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा व गोईलकेरा व टोंटो थाना क्षेत्र में नक्सलियों की खोज में निकले चाईबासा पुलिस को टोंटो थाना क्षेत्र के सरजामबुरू व तुम्बाहाका जंगल के बीच नक्सलियों के द्वारा बनाए गए एक पुराना बंकर पाया गया, जिसे पुलिस ने ध्वस्त कर दिया. मौके पर नक्सलियों द्वारा प्रयोग करने वाले दैनिक सामान भी बरामद किया गया. चाईबासा पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर ने जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रतिबंधित भाकपा (माओ) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, 11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है. 

इसी क्रम में 10.10.2023 से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है. अभियान के दौरान आज गुरुवार को टोन्टो थानान्तर्गत सरजोमबुरू क्षेत्र के वनग्राम जिम्की इकीर और सेक्रेपी के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में 01 (एक) पुराने नक्सली डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया. साथ ही उक्त नक्सली डम्प से निम्नलिखित दैनिक उपयोग एवं अन्य सामग्री बरामद की गयी है. संचालित नक्सल विरोधी में अभियान जारी है.

WhatsApp Image 2024-08-08 at 17.04.02_baf3eba1
बरामद हथियार.

 

ये सामान हुए बरामद:

1. 303 बोल्ट एक्शन रायफल बिना मूविंग पार्ट्स के-01

2. हाथ सेट-01

3. तार

4. टिफिन /प्लेट/बर्तन

5. टी शर्ट-03 नग

6. गोला बारूद पाउच-01 नग

7. छाता-02 नग

8. विभिन्न प्रकार के आवश्यक जीवनरक्षक दवाईयाँ. 

9. अन्य दैनिक उपयोग की सामान.

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More