दुमका: इंडियन बैंक में दिनदहाड़े 20 लाख रुपये की लूट, CCTV खंगाल रही पुलिस

दुमका: जिले से एक बड़ी खबर सामने आयी है. जानकारी के मुताबिक हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार की दोपहर हंसडीहा के मुख्य बाजार में स्थित इंडियन बैंक की शाखा में कुछ अपराधियों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है. बताया गया कि पांच हथियारबंद अपराधियों ने बैंक कर्मियों को कब्जे में लेकर घटना को अंजाम दिया है. लूट की रकम लगभग लगभग 20 लाख रुपये बतायी जा रही है. 

मिली जानकारी के अनुसार, बैंक ब्रांच में दोपहर को हथियार से लैस पांच अपराधी आ धमके. सभी अपराधी बाइक से बैंक आए थे. बैंक के अंदर घुसने के बाद उन्होंने सभी कर्मियों को हथियार के बल पर अपने कब्जे में कर लिया. उसके बाद बैंक में रखे गये रुपये को लूटकर फरार हो गये. 

घटना की सूचना मिलने के बाद जरमुंडी के एसडीपीओ और हंसडीहा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. फ़िलहाल, पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. जरमुंडी के एसडीपीओ संतोष कुमार ने बैंक लूटपाट की घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पांच अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More