लोहरदगा: खेती करने के दौरान करंट लगने से किसान की मौत
रांची: लोहरदगा में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई है. मृतक की पहचान लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के गोबरसेला गांव निवासी तिवारी उरांव के 50 वर्षीय पुत्र सुखदेव उरांव के रूप में हुई है. बताया गया कि सुखदेव उरांव खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक वह बिजली के तार के संपर्क में आ गए. सुखदेव उरांव की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया. फ़िलहाल, पुलिस परिजनों का बयान लेकर मामले की जांच में जुट गई है. इस घटना को लेकर गांव में मातम पसरा हुआ है.
