राज्यपाल संतोष गंगवार अब होंगे झारखंड के मतदाता
रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने गुरुवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की. सीईओ के साथ पहुंचे रांची विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने राज्यपाल संतोष गंगवार का नाम झारखंड की मतदाता सूची में स्थानांतरित करवाने हेतु उनसे फॉर्म-8 भरवाया.
इस प्रकार मतदाता सूची में नाम स्थानांतरण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गयी, शीघ्र ही राज्यपाल संतोष गंगवार का नाम रांची विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज हो जाएगा और वे झारखंड के मतदाता बन जाएंगे
