सीबीआई रेड को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान, हमने वादा किया था पीएससी घोटाले का करेंगे खुलासा

रायपुर, 7 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में सीबीआई की रेड को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मोदी की गारंटी के अंतर्गत हमने बहुत स्पष्ट रूप से छत्तीसगढ़ के नौजवानों और छत्तीसगढ़ के लोगों से वादा किया था कि पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच कराएंगे। जांच कराकर पीएससी का जो घोटाला है, वह लोगों के बीच लाएंगे और नौजवानों को न्याय दिलाएंगे।

उन्होंने कहा, “इस दिशा में अब तेज गति से सीबीआई की कार्रवाई हो रही है। सीबीआई को जो उन्हें इनपुट मिल रहा है, जो एविडेंस मिल रहे हैं, इसके हिसाब से लगातार कार्रवाई हो रही है और जो भी संलिप्त होगा इस घोटाले में उन पर निश्चित रूप से सीबीआई की जांच होगी और कार्रवाई की जाएगी।”

सीबीआई की जांच को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “पहले नीट में कितनी कार्रवाई हुई। हालांकि उसे भी ढंकने की कोशिश हो रही है। उसमें बिहार में गिरफ्तारी हुई। झारखंड और गुजरात में भी गिरफ्तारी हुई है। पेपर सेट करने वाला व्यक्ति गुजरात का है, वह फरार है। उसकी गिरफ्तारी करने का कोई चांस नहीं है, क्योंकि वह गुजराती है। अब उसकी गिरफ्तार होगी नहीं।”

उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ की यह घटना 2021 की है। आज यह जांच कर रहे हैं। सिर्फ दिखाने के लिए कि हम कार्रवाई कर रहे हैं। विधानसभा में मैंने पूछा था कि क्या कार्रवाई किए हैं, मेरा प्रश्न भी इस पर लगा था। यह लोग सिर्फ आरोप लगा रहे हैं। अब सरकार इनकी बन गई है, तो कुछ ना कुछ करते हुए दिखना चाहिए।”

–आईएएनएस

एसएचके/जीकेटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More