खतरे के निशान के पास पहुंचा चंबल नदी का जलस्तर

पिनाहट, 7 अगस्त (आईएएनएस)। पिनाहट में चंबल नदी उफान पर है। कोटा बैराज से छोड़े 1.36 लाख क्यूसेक पानी के साथ ही मंगलवार रात चंबल नदी का जलस्तर 124.9 मीटर के पार पहुंच गया है। जबकि, यहां पर बाढ़ की चेतावनी का निशान 127 मीटर है। अगले 24 घंटे में चंबल नदी का जलस्तर 3 से 4 मीटर बढ़ने की उम्मीद है।

ऐसे में नदी किनारे बसे गांव में रहने वाले लोगों से जिला प्रशासन के द्वारा अपील की जा रही है कि वह नदी किनारे न जाएं। वहीं, बाढ़ की आशंका और चेतावनी के बीच ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थान पर जाना शुरू कर दिया है।

क्योंकि जैसे-जैसे चंबल नदी का जलस्तर बढ़ेगा, बाढ़ का पानी लोगों के खेतों से होते हुए उनके घरों को ले डूबेगा। वहीं, बाढ़ के खतरे के बीच गांवों में मगमच्छ भी आ सकते हैं। इस तरह की शंकाओं ने ग्रामीणों को डरा रखा है।

चंबल नदी में बढ़े जलस्तर और बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन की ओर से एक टीम चंबल के आसपास के गांवों के हालात पर नजर बनाए रखने के लिए रवाना कर दी गई है। प्रशासन के द्वारा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वह पल-पल की अपडेट देते रहें।

24 घंटे में अगर चंबल नदी का जलस्तर बढ़ता है तो इसका सीधा असर नदी से सटे 38 गांव के कई परिवारों पर होगा।

चंबल नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्टीमर सेवा बंद कर दी गई है। वहीं, बुधवार को जिला प्रसाशन के सख्त हिदायत के बाद भी नदी किनारे कुछ लोग पानी का जलस्तर देखने के लिए पहुंचे। वीडियो में साफतौर पर देखने को मिल रहा है कि चंबल नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।

–आईएएनएस

डीकेएम/जीकेटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More