चाईबासा: खूंटपानी मंडल के कई कार्यकर्त्ताओं ने थामा बीजेपी का दामन

चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में बुधवार को जिला अध्य्क्ष संजय पांडे ने खूंटपानी मंडल के अनेक कार्यकर्ताओं को विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में शामिल किया. भारतीय जनता पार्टी के नीतियों से प्रभावित होकर सभी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता विधिवत रूप से ली. 

इस अवसर पर खूंटपानी मंडल अध्य्क्ष सुदामा हाईबुरु के अगुवाई में आयुष विभाग से आये सुखलाल होंनहागा, झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओ में सचिन होनहागा, सीकंदर होंनहागा, गुलशन कुमार होंनहागा, मंगल सिंह होंनहागा, शुषयम पान,राजेन्द्र होंनहागा, मानकी होंनहागा, बिजय होंनहागा, सिंगराय होंनहागा, राजेश पाड्या,धनुरजय लोहार, विशाल होंनहागा, चाम्पाय होंनहागा, बिजय कुमार होंनहागा, आलोक कूदादा,दुम्बी पूर्ति,सतीश होंनहागा, राजा होंनहागा, बलराम केसरी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राकेश बबलू शर्मा, महामंत्री प्रताप कटियार, कार्यालय मंत्री अनंत शयनमम, नवमनोनित युवा मोर्चा जिला अध्य्क्ष चन्द्रमोहन तिउ,खूंटपानी मंडल महामंत्री सोनाराम कुम्हार,वरीय कार्यकर्ता सांनगी बानरा, मांगता गोप, रमेश कुदादा, शुभाष पाड्या उपस्तिथ रहे. 

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More