चाईबासा: जगन्नाथपुर रस्सेल +2 हाई स्कुल में छात्र/छात्रा सम्मान समारोह का आयोगन

चाईबासा: जगन्नाथपुर रस्सेल +2 हाई स्कुल में बुधवार को उत्कृष्ट छात्र/छात्रा सम्मान समारोह का आयोगन किया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु उपस्थित हुए. कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका ने स्कुल में हो रहे क्रिया कलाप से सभी अतिथिओ को अवगत कराया. विद्यालक के नवम, दशम एवं प्लस टू एवं अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट होने वाले छात्र/छात्रा को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. विद्यालय में उत्कृष्ट हुए छात्राओ ने अपने विद्यार्थी जीवन के बारे में अपने जुनियर छात्रों एवं अतिथियों को बताया. कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य इम्तियाज नाजिम ने भी सभी छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन किया. पूर्व प्रधानाचार्य ने सम्मान समारोह में आए मुख्य अतिथि विधायक सोनाराम सिंकु से विद्यालय के छात्रों के हित के लिए विद्यालय में ऊंची बाउंड्री वॉल तथा विद्यालय के मेन गेट को अच्छे से बनवाने की मांग की.  

जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने उत्कृष्ट हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इन के दौर में शिक्षा का विशेष महत्व है. शिक्षा के बिना जीवन अंधकार है. आज हमें हर क्षेत्र में शिक्षा की आवश्यकता पड़ती है. शिक्षा नहीं तो देश दुनिया में अंधेरा है. मंजिल को पाना है तो शिक्षा लेना होगा. विधायक ने कहा कि आज के दौर पर हर जगह ऑनलाईन की मार है. चाहे व शिक्षा जगत की हो या कहीं यात्रा करना हो उसके लिए ऑनलाइन करना होगा. इसलिए माता-पिता अपने बच्चों को जरूर शिक्षा दें ताकि बच्चा हमारा समाज और संस्कृति को जान सके.

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धीरज संरक्षक जगदीश सिंकु, पूर्व प्रधानाचार्य इम्तियाज नजीम, मतीन अहमद, बसंती सिंकु,  जगदीश सिंकु, अरविंद तिवारी, स्कूल प्राचार्य सुषमा जोंको सहित स्कूल से शिक्षक-शिक्षिकाएं, समिति के सदस्य, सफल छात्र-छात्राओं के माता-पिता आदि उपस्थित थे. 

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More