चाईबासा: समाहरणालय कर्मचारियों ने हृदय परिवर्तन सप्ताह के अंतिम दिन किया महा हवन का आयोजन

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के प्रखंड, अंचल व अनुमंडल सहित जिला मुख्यालय के सभी समाहरणालय संवर्ग के कर्मी विगत 17 दिनों से अपनी 9 सूत्री मांग को लेकर हड़ताल पर डटे हुए हैं. देखा जाए तो हड़ताल से आम जनमानस को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कई कार्य प्रभावित हो गए हैं. प्रखंड, अंचल व अनुमंडल सहित जिला मुख्यालय में पूरी तरह कार्य ठप्प हो जाने के कारण जनता को इधर-उधर भटकने के सिवा कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है. आम जनमानस भी यही आस लगाई हुई है कि जल्द ही समाहरणालय संवर्ग का हड़ताल समाप्त हो. राज्य सरकार उनकी मांगों को जल्द पूरी करें. 

इधर जिला संघ के द्वारा राज्य नेतृत्व के आह्वान पर अगस्त की पहली तारीख से मुख्यमंत्री का 9 सूत्री मांगों को लेकर हृदय परिवर्तन हो, इसके लिए विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा अर्चना कर रहे हैं. जिसे संघ के द्वारा हृदय परिवर्तन सप्ताह के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया है. इसी कड़ी में 1 तारीख से 6 तारीख तक विभिन्न समुदाय के धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने के बाद सैकड़ो समाहरणालय कर्मचारियों ने चाईबासा के टूंगरी स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ में पूरे विधि विधान से पूजा कर महायज्ञ का आयोजन किया.  

समाहरणालय संवर्ग के जिला अध्यक्ष ललितेश्वर महतो, वरीय उपाध्यक्ष अतुल कुमार, ओमप्रकाश महतो, दुर्गा चरण बास्के गुमड़ी आलडा, जिला संयुक्त सचिव मयंक कुमार सहित सैकड़ो सदस्यों के द्वारा अलग-अलग अग्नि बेदी के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अपनी 9 सूत्री मांगों के प्रति मुख्यमंत्री का हृदय परिवर्तन के लिए हवन किया. इस दौरान जिला अध्यक्ष ललितेश्वर महतो ने कहा कि हम लोग लगातार 17 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं. मां गायत्री से यह प्रार्थना है कि हमारी 9 सूत्री मांगों को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री सकारात्मक पहल करें. हमें भी हड़ताल पर बैठना अच्छा नहीं लग रहा है. हम लोग दो वर्षों से अपनी मांग को लेकर वरीय अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री को अवगत कराते आ रहे हैं परंतु जब समाधान नहीं निकला तो हमें मजबूरन हड़ताल का रास्ता चुनना पड़ा है. वरीय उपाध्यक्ष अतुल कुमार ने कहा कि इस अग्नि कुंड में महाहवन की पूर्णाहुति के साथ हमारी जायज 9 सूत्री मांग पूरी हो जाए यही कामना है. 

महाहवन आयोजन में स्थापना शाखा के कार्यालय अधीक्षक रूप सिंह बानरा का अहम योगदान रहा. उनके द्वारा ही गायत्री शक्तिपीठ में सारी व्यवस्था की तैयारी की गई थी. इस दौरान समाहरणालय संवर्ग के प्रधान सहायक अभिमन्यु कुमार, कुंती पात्रों, माधव चंद्र हेंब्रम, गुमदी आलडा, जितेंद्र बानरा, वनराज मिंज, मानसिंह हेंब्रम, मनीष विश्वकर्मा,अतुल कुमार,मयंक कुमार, जितेंद्र बोदरा, सुखदेव पुजहर, सहदेव मुर्मू, गणेश पासवान, देवाशिश डे, निरल केरकेट्टा, ओम प्रकाश महतो, चंद्र मोहन गोप, तरुण कुमार बोईपाई, होलिका महतो, मनीषा गोप, सुमन प्रधान, शुक्रमनी सवैया, अनिल कुमार, रोहित चौबे, अजीत कुमार, तपन कुमार साहू , सुनीता सुंडी, स्मृति एक्का, जूही सरकार, शेखर पंडित, शुभम कुमार सहित सैकड़ों प्रखंड अंचल अनुमंडल के कर्मी उपस्थित थे. 

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More