पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत पर ED की ओर से बहस शुक्रवार को
रांची: टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत पर बुधवार को पीएमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई. बचाव पक्ष (आलमगीर आलम) की दलीलें पूरी हो चुकी हैं. अब ED की ओर से शुक्रवार को बहस की जाएगी.
बता दें कि आलमगीर आलम को ED ने 15 मई को छह घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. वहीं, इस मामले में ED राज्य के वरीय आईएएस अधिकारी मनीष रंजन से भी पूछताछ कर चुकी है. इस मामले में ED आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल और उसके सहयोगी जहांगीर आलम को भी गिरफ्तार कर चुकी है.
