चाईबासा: पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने नोवामुंडी कॉलेज में की नैक संबंधित तैयारियों की बैठक

चाईबासा: नोवामुंडी कॉलेज में कॉलेज के चेयरमैन व पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की अध्यक्षता में नैक से संबंधित तैयारियों को लेकर बैठक की गई. बैठक में कॉलेज की अध्यक्ष व पूर्व सांसद गीता कोड़ा, कोल्हान विश्विद्यालय के नैक कॉर्डिनेटर डॉ. पीके पानी, टाटा स्टील के महाप्रबंधक अतुल भावनगर अपने टीम सदस्यों एडमिन हेड दीपक श्रीवास्तव, चीफ टाटा स्टील कमर तौहीद, आदित्य कुमार पांडा, टाटा हॉस्पिटल नोवामुंडी एवं डॉ. उमंग भारद्वाज के उपस्थित हुए. 

बैठक से पूर्व कॉलेज की अध्यक्ष गीता कोड़ा द्वारा कॉलेज परिसर में टाटा स्टील के सहयोग से लगे ओपन जीम का उद्घाटन और कल्प तरु पौधे का रोपण किया गया. बैठक में कॉलेज के शिक्षकों द्वारा नैक ग्रेडिंग के लिए तैयार की गई सभी सात बिन्दुओं को प्रस्तुत किया गया. जिस पर डॉ. पीके पानी द्वारा उनमें कुछ बातें जोड़कर पूरा करने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया गया. कार्यक्रम में चेयरमैन मधु कोड़ा ने प्राचार्य डॉ. मनोजित विश्वास और सभी शिक्षकों को उनकी लगन और मेहनत पर उनकी तारीफ में कहा कि भारत सरकार की नई शिक्षा नीति के तहत कॉलेज का नैक करवाना आवश्यक है. इसके लिए प्राचार्य और शिक्षकों ने अथक परिश्रम और लगन से सारी तैयारियाँ पूरी कर ली है. 

उन्होंने टाटा स्टील के महाप्रबंधक अतुल भटनागर की प्रशंसा में कहा कि वे कॉलेज के विकास में हर संभव मदद करते हैं और भविष्य में भी हम उनसे आशा रखते हैं. कॉलेज अध्यक्ष कोड़ा ने कहा कि शिक्षकों के प्रयास से कॉलेज का विकास लगातर हो रहा है. उन्होंने नैक के लिए मार्गदर्शन करने के लिए डॉ. पीके पानी को धन्यवाद दिया. बैठक में उपस्थित टाटा स्टील के महाप्रबंधक अतुल भटनागर ने कहा कि टाटा स्टील सदा से इस क्षेत्र में शिक्षा का विकास चाहती है. उन्होंने कहा कि नोवामुंडी कॉलेज का नैक से संबंधित सभी आवश्यकताओं को वह पूरी करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे.
बैठक में प्राचार्य के साथ कॉलेज के शिक्षाविद निसार अहमद, कॉमर्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मुरारी लाल वैद्य, कॉलेज कमिटी के सदस्य आमोद साह, सनत प्रधान सहित कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे. 

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More