गिरिडीह: अनिल यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह: गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने जिला के रियल एस्टेट कारोबारी अनिल यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी की पहचान बैजू रविदास के रूप में हुई है. बताया गया कि वारदात की सुचना मिलने के बाद से ही एसआईटी की टीम ने छापेमारी शुरू कर दी थी. हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है. साथ ही, जिस वाहन से शव को ले जाकर जिले के पीरटांड़ इलाके में फेंका गया था, उसे भी जब्त कर लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक अनिल का आरोपियों से पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था. जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई.

कैसे हुई हत्या 

बता दें कि अनिल यादव का शव मंगलवार को दोपहर तीन बजे बरामद किया गया. रात आठ बजे शव की पहचान हुई. इसके बाद एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया और 12 घंटे के अंदर ही आरोपी बैजू रविदास को गिरफ्तार कर लिया गया. बैजू रविदास सरिया ब्लॉक का बड़ा बाबू के पद पर काम करता है. बताया गया कि अनिल यादव पैसा वसूलने बैजू रविदास के घर गया था. जहां दोनों के बीच झड़प हुई. इसके बाद गुस्से में बैजू रविदास ने अनिल यादव की हत्या कर दी. 

क्या है मामला 

पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पालगंज खेताडाबर रोड स्थित खुखरा मोड़ से कुछ ही दूरी पर मंगलवार की दोपहर प्लास्टिक में लिपटा एक लावारिस शव देखे जाने से इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की सूचना स्थानीय थाने को दी गई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौतम कुमार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. शव को झाड़ी से उठाकर सड़क पर ले जाया गया. प्लास्टिक को खोलने के बाद शव को देखा गया. शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से वार के निशान मिले. गर्दन के अलावा उसकी उंगली और हाथ भी कटा हुआ था. अनिल यादव की हत्या दूसरी जगह की गई और शव को कार से ले जा कर खुखरा मोड़ के पास फेंक दिया गया. 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More