पश्चिम बंगाल : मानिकचक में राशन वितरण में अनियमितता का आरोप, राशन डीलर का घेराव

मालदा, 6 अगस्त (आईएएनएस)। मालदा के मानिकचक में स्थानीय लोगों ने राशन वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। इसको लेकर राशन डीलर का घेराव किया गया।

मालदा के मानिकचक में लोगों ने राशन डीलर पर राशन वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। इससे आक्रोशित लोगों ने राशन डीलर का घेराव किया।

घटना नजीरपुर ग्राम पंचायत की है। लोगों ने आरोप लगाया कि जीवित व्यक्तियों को मृत घोषित कर राशन की हेेेराफेरी की जा रही है। इसको लेकर पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया है।

सूचना पर मानिकचक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि राशन सामग्री मंगलवार को दोपहर में पहुंची थी। इस दौरान लोगों ने वितरण में धांधली समेत मृत दिखाकर राशन सामग्री की हेराफेरी करने और कम मात्रा में राशन सामग्री देने का आरोप लगाया।

राशन डीलर पिंटू साह को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद क्षेत्र में बने तनावपूर्ण स्थिति पर काबू पाया गया।

–आईएएनएस

एससीएच/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More