बुलंदशहर की दिलेर छात्रा : छेड़छाड़ का किया विरोध, मनचलों पर बरसाए थप्पड़

बुलंदशहर, 6 अगस्त (आईएएनएस)। यूपी के बुलंदशहर के थाना खानपुर इलाके में एक दिलेर छात्रा ने छेड़छाड़ का विरोध किया और साथ ही छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को साइकिल से उतरकर चांटा मार दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, सोमवार को छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी, तभी दो लड़कों ने उसके साथ छेड़खानी की। छात्रा ने जब छेड़खानी का विरोध किया, तब दोनों युवकों ने छात्रा के साथ मारपीट की थी। इसके बाद छात्रा ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को पूरी बात बताई और फिर छात्रा के परिजनों ने दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। यह घटना खानपुर कस्बा के मुख्य बाजार की है, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

इस घटना के बाद मंगलवार को छात्रा का सामना फिर से छेड़खानी करने वाले दोनों युवकों से हुई। इसके बाद छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों पर चांटा बरसाना शुरू कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

छात्रा का कहना है कि बाइक सवार दोनों युवक कई दिन से मेरा पीछा कर रहे थे। दोनों युवकों ने सोमवार को मेरे साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की थी। छात्रा ने बताया कि इस दौरान जब उसने छेड़खानी का विरोध किया था तब दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की थी।

इस पूरे मामले पर एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि एक छात्रा से बाइक सवार दो युवकों ने छेड़खानी की थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

–आईएएनएस

पीएसके/जीकेटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More