मनोहरपुर: संगठन को मजबूत बनाने में जुटे झामुमो नेता जगत माझी
मनोहरपुर: झामुमो के युवा नेता जगत माझी मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं. मंगलवार को उन्होंने नंदपुर और डिम्बुली पंचायत का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की. इस दौरान दोनों पंचायतों में बैठक कर कार्यकर्ताओं से संगठन के संबंध में जानकारी ली और आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ और पंचायत कमेटी बनाने पर जोर दिया.
उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं. चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही सफलता मिलती है. मुलाकात के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में चर्चा की एवं लोकसभा चुनाव की तरह पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने के संकल्प दोहराया. मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष मानुएल बेक, पूर्व अध्यक्ष बंधना उरांव, बबलू खान, किशोर खलखो, चंचल रवानी, सावन धनवार, समू सुरीन, लालजी सिद्धु, देव कुमार नायक, सहदेव सिंह, सुहानी लकड़ा, नेहा गोप, अमर महतो, मंजू दास, बिट्टू महतो आदि उपस्थित रहे.
