प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या, तीन गिरफ्तार

नोएडा, 6 अगस्त (आईएएनएस)। नोएडा पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला ने अपने प्रेमी और उसके भाई के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी और शव को बोरे में डालकर नाले में फेंक दिया था।

थाना सेक्टर-113 पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे इन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए इनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल सामान बरामद किया है।

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि मनीषा अपने पति पप्पू के साथ इंदिरापुरम में रह रही थी। दंपति का एक बेटा 13 वर्ष का है। करीब दो वर्ष पहले मनीषा की मुलाकात पंकज सक्सेना से हुई थी। जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया। मनीषा और पंकज साथ रहना चाहते थे। काफी समय से दोनों अंतरंग संबंध में थे।

महिला के पति ने मई के महीने में दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिसके बाद पति-पत्नी में झगड़े होने लगे। पप्पू आए दिन मनीषा के साथ मारपीट करने लगा था, जिससे मनीषा तंग आ गई थी। मनीषा व पंकज ने पप्पू की हत्या करने का फैसला लिया।

पंकज ने अपने छोटे भाई अतुल को भी प्लान में शामिल कर लिया और एक किराए का कमरा इंदिरापुरम में ले लिया। योजना के मुताबिक पंकज ने पप्पू को शराब पीने व झगड़े को खत्म करने की बात कहकर किराए के कमरे पर बुलाया।

24 जून को पप्पू को पंकज व अतुल ने शराब पिलाई और नशे में होने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। अगले दिन रात में शव को बोरे में डालकर सर्फाबाद नाले में फेंक दिया। इसके बाद मनीषा ने 2 जुलाई को इंदिरापुरम थाने में पप्पू की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

–आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More