बोकारो: नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने टेंडर में बरती गयी गड़बड़ी का मामला उठाया

बोकारो: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने टेंडर में गड़बड़ी का मामला उठाया. उन्होंने कहा, रांची में हो रहे प्रोग्राम में लोएस्ट वन को टेंडर न देकर टेंडर हाईएस्ट वन को दिया गया, इसलिए हो सकता है टेंडर घोटाला. बोकारो में प्रेस वार्ता के जरिए उन्होंने उक्त बातें कहीं. झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने बोकारो में प्रेस वार्ता के जरिए कहा कि झारखंड सरकार 9 एवं 10 अगस्त को आदिवासी दिवस के मौके पर रांची में जो कार्यक्रम कर रही है, उसमे टेंडर उस इवेंट कंपनी को दिया गया है, जो सबसे ज्यादा रेट निविदा में डाला है, जबकि जिस कंपनी ने सबसे कम रेट डाला था और लोएस्ट वन था उसे ये टेंडर नहीं मिला. 

अमर बाउरी ने कहा कि इसमें 2 करोड़ 13 लाख का अंतर हो जाता है जो बहुत बड़ी रकम होती है. मुख्यमंत्री को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि आगे चलकर ये टेंडर घोटाला हो सकता है. नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि सबसे ज्यादा रकम का निविदा डालने वाला को ये टेंडर मिला है जिन्होंने 7 करोड़ 63 लाख रुपए में इस इवेंट को लिया है जबकि इस कार्यक्रम को लोएस्ट रेट पर 5 करोड़ 50 लाख के टेंडर डालने वाले को टेंडर नही मिल पाया. ऐसे में आगे चलकर घोटाला के रूप में ये सामने आ सकता है. उन्होंने कहा कि प्रेस वार्त्ता के जरिए वो इस बात को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराना चाह रहे हैं. मुख्यमंत्री को इस बारे में संज्ञान लेना चाहिए.

 

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More