कोडरमा: पंखे से झूलता विवाहिता का शव बरामद, पति हिरासत में
कोडरमा: जिला के नवलशाही थाना अंतर्गत ग्राम रायडीह में संदिग्ध अवस्था में पंखे से झूलता एक विवाहिता का शव नवलशाही पुलिस ने मंगलवार की सुबह बरामद किया है. मृतका की पहचान पूर्णिमा देवी (19 वर्ष, पति-रोहित सोनकर) के रूप मे हुई है. जानकारी के अनुसार विवाहिता पूर्णिमा 5 महीने की गर्भवती थी. पूर्णिमा की शादी फ़रवरी 2024 में हुई थी, जिसका मायका तिलैया के विद्यापुरी में है.
मृतका के पति रोहित सोनकर ने बताया कि मैं पटना मे काम करता हूं, जहां मेरी पत्नी जाने का जिद कर रही थी परंतु मैं ले जाने से इंकार कर रहा था. मै बाहर गया और लौटा तो देखा कि मेरा कमरा अंदर से बंद था. हो-हल्ला करने के बाद गेट तोड़ा गया तो देखा कि मेरी पत्नी पंखे से साड़ी के सहारे झूली हुई है. इधर घटना के बाद नवलशाही पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत मे ले लिया है. मामला हत्या है या आत्महत्या, कुछ भी कहना अभी मुश्किल है. फ़िलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है,
