उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के सभी जनपदों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

उन्होने बताया कि मंगलवार को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना अधिक है। इसके अलावा 10 अगस्त तक प्रदेशभर के अधिकांश जनपदों में भारी बारिश की संभावना है। 7 अगस्त के बाद कई जिलों में बारिश बढ़ सकती है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान उन्होंने पहाड़ की यात्रा करने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की भी अपील की है। साथ ही नदी किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है। अगले पांच दिनों तक ऐसे ही मौसम बना रह सकता है।

भारतीय मौसम विभाग ने 6 अगस्त को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी ने सामान्य रूप से बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है। पूरे दिन 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 6 से 9 अगस्त तक मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी दी है। छत्तीसगढ़ में 6 से 7 अगस्त तक भारी बारिश होगी, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में 7 और 8 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। गोवा और कोंकण में 6 से 10 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है।

नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मणिपुर और मेघालय सहित पूर्वोत्तर क्षेत्रों में 6 से 10 अगस्त तक भारी वर्षा होने का अनुमान है। 7 अगस्त को ओडिशा में, 6 अगस्त को सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होगी। 6 से 8 अगस्त तक बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 6 अगस्त को गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश होगी, जबकि 6 और 7 अगस्त को झारखंड में बारिश होगी। तमिलनाडु में 6 अगस्त को भारी वर्षा होने की संभावना है।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More