गांडेय पहुंचीं कल्पना सोरेन, क्षेत्र की जन समस्याओं से हो रहीं अवगत
गांडेय: विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन आज मंगलवार को गांडेय पहुंची हैं. कल्पना सोरेन गांडेय के दो दिवसीय दौरे पर हैं. दौरे के दौरान वह क्षेत्र के लोगों से मिल रही हैं. उनकी जन समस्याओं से रूबरू हो रही हैं. आपको बता दें कि कल्पना सोरेन गांडेय से उपचुनाव जीतकर विधायक बनी हैं.
झारखंड में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में वे गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बीच ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहती हैं ताकि क्षेत्र में अब तक जो काम नहीं हो पाए हैं, उन्हें पूरा किया जा सके, जिसका फायदा उन्हें विधानसभा चुनाव में मिल सके.
