नक्सली मुठभेड़ में घायल CRPF जवानों के मुआवजे की राशि आवंटित, आदेश जारी
.jpg)
रांची: नक्सली मुठभेड़ में घायल सीआरपीएफ जवानों को मुआवजा देने के लिए राशि आवंटित की गई है. राष्ट्रीय कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार नक्सली मुठभेड़ में घायल सीआरपीएफ के तीन जवानों को मुआवजा देने के लिए 9.10 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है.
CRPF के इन घायल जवानों को मिलेगा मुआवजा:
• चाईबासा में आईईडी विस्फोट में घायल सीआरपीएफ जवान संजीव कुमार को 3.50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा.
• सरायकेला जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में घायल सीआरपीएफ जवान दुलाल दास को 3.50 लाख रुपये और प्रदीप शर्मा को 2.10 लाख रुपये मुआवजा मिलेगा.
नक्सली हिंसा में मारे गए लोगों के आश्रितों को भी मिलेगा मुआवजा
नक्सली हिंसा में मारे गए लोगों के आश्रितों को भी मुआवजा देने का आदेश जारी किया गया है. आदेश के अनुसार नक्सली हिंसा में मारे गए चार लोगों के आश्रितों को मुआवजा देने के लिए 4 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है.
नक्सली हिंसा में मारे गए इन लोगों के आश्रितों को मिलेगा मुआवजा:
• चाईबासा जिले के निवासी डांगो डांगिल के आश्रित को एक लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा.
• खूंटी जिले के निवासी शीतल मुंडा के आश्रित को एक लाख का मुआवजा मिलेगा.
• गुमला जिले के निवासी लक्ष्मण लोहरा के आश्रित को एक लाख का मुआवजा मिलेगा.
• चतरा जिले के निवासी नागेश्वरी देवी के आश्रित को एक लाख का मुआवजा मिलेगा.
