मध्य प्रदेश : पहली बारिश में ही धराशायी हुआ राम गमन पथ के लिए बनाया जा रहा पुल

भोपाल, 5 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में सोमवार को पहली बारिश में राम वनपथ गमन के लिए निर्माणाधीन पुल गिर गया। प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेर रही है।

राम वनपथ गमन के लिए बनाया जा रहा पुल पहली बरसात में ही गिर गया। इसको लेकर प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस, भाजपा सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस पार्टी से विधायक और पूर्व मंत्री सचिन यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर मामले में घोटाले का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेता सचिन यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मध्यप्रदेश घोटालों का प्रदेश बन गया है। यहां हर विभाग में बड़े-बडे़ घोटाले हुए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 18 साल तक रही शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार 50 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार थी। सरकार दावा करती थी कि उनकी सड़कें अमेरिका से बेहतर हैं, लेकिन आज पूरे प्रदेश में कहीं भी जाइए, बड़े-बड़े गड्ढे देखने को मिल रहे हैं।बड़े-बड़े पुल पहली बारिश भी नहीं झेल पा रहे हैं। प्रदेश में कुछ महीनों में ही इस प्रकार की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

–आईएएनएस

एससीएच/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More