बेंगलुरु में महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु, 5 अगस्त (आईएएनएस)। कर्नाटक के बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। 34 वर्षीय एक महिला से छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

साउथ बेंगलुरु के डीजीपी बी. जे. लोकेश ने बताया कि, दो अगस्त को छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इसको लेकर चार अगस्त की शाम एफआईआर दर्ज किया गया। एक महिला सुबह करीब पांच बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। उसी दौरान उससे छेड़छाड़ हुई।

पुलिस ने बताया कि महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी कैब ड्राइवर था। उसको पकड़ लिया गया है। वहीं इस केस में लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि महिला को अकेले देख कैब ड्राइवर ने उसने छेड़छाड़ की। इस मामले की जांच जारी है।

बता दें कि जिस महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई, वह मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली है। वह रोजाना की तरह सुबह सैर के लिए निकली थी। वह एक जगह खड़ी होकर अपने दोस्तों का इंतजार कर रही थी, तभी पीछे से आए शख्स ने उसके साथ बदसलूकी की।

इस घटना को लेकर महिला कार्यकर्ता वृंदा अडिगे ने आईएएनएस से कहा कि भारत के अन्य हिस्सों की तुलना में बेंगलुरु और कर्नाटक हमेशा से सुरक्षित माना जाना जाता है। लेकिन, बेंगलुरु में जो घटना सामने आई, उसे देखकर यकीनन कह सकते हैं कि हम उतने सुरक्षित नहीं हैं, जितना हम सोचते थे। यह चौंकाने वाली बात है कि सुबह की सैर के दौरान एक महिला के साथ ऐसा हुआ।

–आईएएनएस

एससीएच/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More