कोडरमा: मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना को लेकर शिविर का आयोजन
कोडरमा: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का जिले के सभी महिलाएं व बहनों को लाभ दिलाने के लिये प्रखंडों के पंचायत व गांवों के साथ साथ शहरी क्षेत्रों के सभी वार्डों में शिविर का आयोजन किया गया. उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने शिविर का निरीक्षण किया. उन्होंने नगर पंचायत कोडरमा अंतर्गत परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नगरखारा, नगर पंचायत डोमचांच अंतर्गत बालिका उच्च विद्यालय और पंचायत सचिवालय पुरनाडीह में लगे शिविर का किया.
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने शिविर में आ रहे लाभुकों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि आहर्त्ता रखने वाले सभी महिला, बहनों को योजना का लाभ दें. महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना है और इस योजना से लाभ देने से कोई भी महिलाएं, बहनें वंचित न रहे शव सुनिश्चित करेंगे. बता दें कि योजना से लाभुकों को जोड़ने के लिए 3 से 10 अगस्त तक पंचायत स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है.
