कोडरमा: ध्वजाधारी धाम में सावन की तीसरी सोमवारी पर उमड़े श्रद्धालु

कोडरमा: जिले के ध्वजाधारी धाम में सावन की तीसरी सोमवारी में कांवरियों और भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. पूरे जिले के कांवरिया जल उठा कर भक्ति भाव के साथ 5 बजे सुबह से पहुंचते देखे गए. भक्त 777 सीढ़ी चढ़कर हर हर महादेव बोल बम, बोल बम का नारा लगाते हुए पहाड़ की चोटी पर पहुंचे और शिवालय में जल अभिषेक किया. वहां नारियल फोड़कर, बेलपत्र चढ़ाकर, फूल चढ़ाकर, पूजा अर्चन कर श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया. सोमवार सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं के द्वारा जलाभिषेक को लेकर भीड़ जमने लगी थी. 

श्रद्धालु महिला-पुरुष, युवक-युवतियां अपने अपने नजदीक के शिवालयों में बाबा भोले शंकर पर बेलपत्र, चंदन, दूध, फूल, धतूरा, गांजा, भांग इत्यादि चढ़ा कर पूजा अर्चना कर एवं परिक्रमा कर अपने और अपने परिवार के लिए सुख और समृद्धि की कामना की. भक्तों ने कहा कि वैसे तो देवाधिदेव महादेव के पूरे साल के सोमवार के दिन भोलेनाथ के लिए बहुत ही प्रिय दिन माना जाता है, जो हमेशा भोले नाथ का पूरे साल सोमवार को जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करते हैं. वैसे लोगों को कभी कठिनाइयों का सामना करना नहीं पड़ता है.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More