बोकारो: धारदार हथियार से युवक की हत्या, हमलावर फरार, जांच में जुटी पुलिस
बोकारो: जिला के तेनुघाट ओपी थाना क्षेत्र के झिरकी गांव में अज्ञात हमलावरों ने घर में घुस कर लगभग 25 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या कर फरार हो गए. घटना तेनुघाट ओपी थाना एवं कथारा ओपी थाना क्षेत्र के बीच में स्थित भुनेश्वर रविदास के घर में घटित हुई. जहाँ घर में घुस कर लगभग 25 वर्षीय मनीष कुमार की निर्मम हत्या कर अपराधी फरार हो गया. युवक उस समय घर में अकेला था. घटना की जानकारी ग्रामीण महिला के द्वारा हुई जब महिला उस घर के सामने से गुजर रही थी. घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई.
घटना की सूचना स्थानीय थाना को मिलने पर पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई. परिजन आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे थे. इस संबंध में कथारा ओपी गोमिया सर्किल इंस्पेक्टर महेश प्रसाद सिंह ने कहा कि घटना की सूचना के बाद हम लोग पहुंचे हैं. युवक कहीं बाहर काम करता था रात में ही लौटकर यहां आया है. जानकारी मिली है कि बाइक से दो लोग इधर से भागे हैं. अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा कुछ नहीं कहा जा सकता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही तथ्य की जानकारी होगी तब तक अन्य तथ्यों की भी जांच की जाएगी.
