सर्वर डाउन, सियासत हाई! अमर बाउरी का दावा ‘मंईयां सम्मान नहीं, मंईयां परेशान योजना’
1.jpg)
रांची: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) को लेकर, जहां आवेदकों की भीड़ के कारण सर्वर डाउन है, वहीं सियासत हाई है. भाजपा इस योजना को एक चुनावी जुमला बता रही है. नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर तंज भरे अल्फाज में लिखा है कि “सावधान झारखंड कितना ठगिएगा महाराज? मंईयां सम्मान नहीं मंईयां परेशान योजना? महा ठग झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार एक और ठगी का प्रयास कर रही है, राज्य की जनता सावधान व सतर्क रहे! इन्होंने महिलाओं से यह वादा किया था कि सरकार बनते ही गरीब महिलाओं के खातों में सालाना 𝟳𝟮,𝟬𝟬𝟬 हजार रुपए दिए जाएंगे, इस हिसाब से आंकड़ा 𝟳𝟮,𝟬𝟬𝟬 𝘅 𝟱 = 𝟯,𝟲𝟬,𝟬𝟬𝟬/- होगा! परंतु चुनाव से पूर्व आखिरी 2-3 महीने के लिए, ठगने की योजना से ठगबंधन सरकार केवल ₹𝟏𝟎𝟎𝟎/- देने वाली है ! 𝟐𝟎𝟏𝟗 का चुनाव ये ठगबंधन ने झूठे वादों पर लड़ा, इस बार यह चुनाव प्रलोभन के सहारे लोगों को ठग कर लड़ने की तैयारी है। शिकारी आएगा,जाल बिछाएगा,दाना डालेगा,पर लोभ में आकर फंसना नहीं.
सावधान झारखंड ⚠️
कितना ठगिएगा महाराज ❓
मंईयां सम्मान नहीं मंईयां परेशान योजना 🚫
महा ठग झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार एक और ठगी का प्रयास कर रही है, राज्य की जनता सावधान व सतर्क रहे !
इन्होंने महिलाओं से यह वादा किया था कि सरकार बनते ही गरीब महिलाओं के खातों में सालाना… pic.twitter.com/dK7L0qGaZN
— Amar Kumar Bauri (@amarbauri) August 5, 2024
गोड्डा सांसद निशिकांत का तंज
जबकि गोड्डा सांसद निशिकांत ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा कि “लो कर लो बात,अभी मइया मिला नहीं,भइया माल लेने पहुँच गया” दरअसल बालविकास परियोजना पदाधिकारी, साहिबगंज के द्वारा अधिकारों को यह जानकारी दी गयी थी कि कई इलाकों से सेविकाओं के द्वारा फार्म वितरण में ऱाशि की मांग की जा रही है, इसी को आधार बनाते हुए निशिकांत दुबे ने निशाना साधा, जबकि जदयू का दामन थामने वाले सरयू राय ने लिखा कि यदि किसी को परेशानी हो रही है तो यह फार्म उनके कार्यालय में निशुल्क उपलब्ध है. मईंया सम्मान योजना का फ़ॉर्म जमा करने वाले केन्द्रों पर गया. हर जगह भारी भीड़ है.सभी जगह सर्वर डाउन रहने से फ़ॉर्म जमा नहीं हो पा रहा है. फार्म जमा करने,फ़ॉर्म जमा लेने और इंटर करनेवाले सभी परेशान हैं.कठिनाई दूर कराइए.
लो कर लो बात,अभी मइया मिला नहीं,भइया माल लेने पहुँच गया pic.twitter.com/UL6LQnSOtH
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) August 4, 2024
स्पेशल कैंप को 15 अगस्त तक बढा़ने का आदेश

इस बीच जैसे ही सरकार तक योजना को लेकर आवेदकों की बाढ़ की जानकारी मिली, सर्वर डाउन होने की खबर मिली, सीएम हेमंत ने बगैर देरी किये इसका संज्ञान लेते हुए अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा “झारखण्ड की मेरी प्यारी बहनों, जोहार! आपकी आशाओं-आकांक्षाओं और मेहनत को सम्मान देने के लिए राज्य सरकार द्वारा झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) की शुरुआत की गयी है। राज्य भर में योजना को लेकर आप लाखों बहनों में अद्भुत उत्साह है। इसके लिए मैं आपको बहुत-बहुत बधाई देते हुए जोहार करता हूं। योजना का लाभ लेने में बहनों को आ रही शुरुआती परेशानी के बारे में मुझे जानकारी मिली है। योजना को लेकर आ रही तकनीकी समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए मैंने निर्देश दिया है तथा इस मामले में वरीय पदाधिकारियों की बैठक भी हुई है। योजना को लेकर दिख रहे उत्साह को लेकर मैंने राज्य भर में प्रज्ञा केंद्रों की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया है। मैं आप सभी बहनों से यह भी कहना चाहता हूं कि यह हमेशा चलने वाली योजना है। जिसमें योजना का लाभ लेने हेतु कोई समय सीमा नहीं है। विशेष कैम्प के आयोजन के बाद भी कोई भी जरूरतमंद, कभी भी अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में जाकर इस योजना का लाभ ले सकेंगे। योजना से लोगों को आसानी से लाभ मिले इसलिए 10 अगस्त तक विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है जिसे और 5 दिन बढ़ाने का मैंने निर्देश दिया है। विशेष कैम्प के आयोजन के बाद भी, आप जब भी चाहें, अपनी सुविधानुसार योजना का लाभ ले सकते हैं। मुझे यह भी जानकारी मिली है कि योजना में बहनों को मिल रहे लाभ को देखते हुए कहीं-कहीं कुछ बिचौलिए भी एक्टिव हो गए हैं। आप सभी को बताना चाहता हूं कि इस योजना की पूरी प्रक्रिया निःशुल्क है इसलिए बिचौलियों से सावधान रहें। मैंने सभी जिला प्रशासन को भी निर्देश दिया है कि कहीं भी बिचौलियों की सूचना मिलने पर कड़ी कार्रवाई करें. यह आप बहनों की योजना है। राज्य की मेरी लाखों बहनों को हर साल 12 हजार रुपए मिलेगा, यही झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) का लक्ष्य है, यही मेरा लक्ष्य है।“
झारखण्ड की मेरी प्यारी बहनों, जोहार!
आपकी आशाओं-आकांक्षाओं और मेहनत को सम्मान देने के लिए राज्य सरकार द्वारा झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) की शुरुआत की गयी है। राज्य भर में योजना को लेकर आप लाखों बहनों में अद्भुत उत्साह है। इसके लिए मैं आपको बहुत-बहुत बधाई देते…
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 5, 2024
क्या है झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
.jpg)
आप को बता दें कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से सरकार 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को एक हजार रुपये का आर्थिक सहायता प्रदान करने जा रही है. यह राशि सीधे महिलाओं के बैंक में डीबीटी के माध्यम से डाली जायेगी. योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रुप से संबल बनाना है. इस योजना के तहत लाभार्थियों के चयन के लिए विशेष कैंप की शुरुआत की गयी है, लेकिन आवेदकों की बाढ़ के कारण सर्वर डाउन की स्थिति बनी है, जिसके बाद खुद सीएम हेमंत को सामने आकर यह आश्वासन देना पड़ा है कि यह कोई बंद होने वाली योजना नहीं है, यह अनवरत जारी रहेगी, फिलहाल विशेष कैंप को 15 अगस्त तक बढ़ाया जा रहा है, और इसके बाद भी इस योजना के तहत आवेदन स्वीकार किया जायेगा.
