चाईबासा: जोड़ा तालाब के संशोधित प्राक्कलन से संतुष्ट नहीं पूर्व वार्ड पार्षद विप्लव, जताया विरोध
चाईबासा: जोड़ा तालाब का संशोधित प्राक्कलन संतोषजनक नहीं, इसे संशोधित प्राक्कलन से जोड़ा तालाब का नहीं हो पाएगा. इसके पूर्ण सौंदर्यीकरण को लेकर वार्ड 5 के पूर्व वार्ड पार्षद विप्लव कुमार ने विरोध किया है. विप्लव कुमार ने कहा कि 9 अगस्त 2019 को जोड़ा तालाब का सौंदर्यीकरण हेतु शिलान्यास किया गया था, जो 6 करोड़ 13 लाख रुपये से किया जा रहा था परन्तु हो ना सका. इससे पहले डीपीआर में त्रुटि का हवाला दिया गया और डीपीआर संशोधित किये जाने की मांग की बात सामने आयी और चल रही सौंदर्यीकरण का कार्य स्थगित हो गया.
उन्होंने कहा, इस बार जोड़ा तालाब का सौंदर्यीकरण का कार्य 8 करोड़ रूपये से होना है ऐसी जानकारी मिल रही है, परंतु यह भी संतोषप्रद नहीं होगा क्योंकि जहां तक जानकारी प्राप्त हो रही है जोड़ा तालाब का बाउंड्री भी नहीं किया जाएगा. जिस तरह से जुबली तालाब को किया गया है, तो फिर जब दुबारा प्राक्कलन तैयार किया गया तो बाउंड्री को क्यों छोड़ा गया. अगर नए प्राक्कलन में जोड़ा तालाब का बाउंड्री को जोड़ा जाता है या योजना उस संभावित राशि तक पहुंच जाती है जिस राशि के अंतर्गत टाटा कंपनी इसका सौंदर्यीकरण कर पाए तो आप सभी की क्या राय है इस पर क्या जोड़ा तालाब का बाउंड्री नहीं होना चाहिए. बिना बाउंड्री का क्या जोड़ा तालाब साफ रह पाएगा. इसलिए विभाग से मेरी मांग है कि इस पर विचार करें और इस बार जोड़ा तालाब का ऐसा सौंदर्यीकरण का कार्य हो जो अधर में ना लटके.
