आय से अधिक संपत्ति मामला: रघुवर सरकार के पांच मंत्रियों के खिलाफ हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

रांची: विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा को एक बड़ा सियासी झटका लगा है. रघुवर सरकार में मंत्री रहे अमर कुमार बाउरी, नीरा यादव, रणधीर सिंह, लुईस मरांडी और नीलकंठ सिंह मुंडा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार और एसीबी से शपथ पत्र के माध्यम से चार सप्ताह के अंदर जवाब पेश करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने एसीबी को यह जानकारी उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है कि इस मामले में उसकी जांच कहां तक पहुंची है, साथ में अब तक इस मामले में क्या कार्रवाई हुई.  दरअसल पंकज यादव नामक एक याचिकाकर्ता ने वर्ष 2020 में रघुवर सरकार में मंत्री रहे अमर कुमार बाउरी, नीरा यादव, रणधीर सिंह, लुईस मरांडी और नीलकंठ सिंह मुंडा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल किया था. जिसके बाद वर्ष 2023 प्रिलिमिनरी इन्क्वायरी दर्ज करते हुए इन पूर्व मंत्रियों को नोटिस भेजा गया था.

क्या है याचिकाकर्ता का आरोप

याचिकाकर्ता पंकज यादव का आरोप है कि रघुवर सरकार में मंत्री रहते हुए इन मंत्रियों की आय में अप्रत्याशित वृद्धि हुई, अमर कुमार बाउरी की संपत्ति इस दौरान 7.33 लाख से बढ़कर 89.41 लाख, रणधीर सिंह की संपत्ति 78.90 लाख से बढ़कर 5.06 करोड़, नीरा यादव की संपत्ति 80.59 लाख से बढ़कर 3.65 करोड़ और नीलकंठ सिंह मुंडा की संपत्ति 1.46 से बढ़कर 4.35 करोड़ पहुंच गया. इस  मामले में एसीबी पहले ही अपनी जांच रिपोर्ट को सरकार के हवाले कर चुकी है, जिसके बाद इन मंत्रियों के खिलाफ प्रिलिमिनरी इन्क्वायरी दर्ज करने का आदेश हुआ था,  विधानसभा चुनाव के पहले झारखंड हाईकोर्ट के द्वारा जांच रिपोर्ट की मांग को भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More