जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने ‘500 किसान खिदमत घर’ किया आवंटित

जम्मू, 5 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने 4 अगस्त को 500 किसान खिदमत घर (केकेजी) आवंटित किया।

एलजी मनोज सिन्हा ने रविवार को 500 किसान खिदमत घर (केकेजी) समर्पित करते हुए खुशी जाहिर किया। उन्होंने बताया ये वन-स्टॉप सेवा केंद्र के रूप में काम करेंगे। इसके साथ ही हमारे किसानों को इनपुट आपूर्ति से लेकर विपणन और तकनीकी सहायता के मामले में बड़ी सहायता मिलेगी।

केकेजी, आधुनिक आईटी सिस्टम से लैस केकेजी इनपुट बुकिंग, मृदा स्वास्थ्य निगरानी, पौधे निदान, बाजार खुफिया जानकारी और क्षमता निर्माण जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं की कुशल डिलीवरी सुनिश्चित करेंगे।

केकेजी केंद्र, किसानों को कस्टम हायरिंग सेवाओं, कृत्रिम गर्भाधान, बागवानी और संस्थागत डेटा तक पहुंच प्रदान करेंगे, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि किसानों को आवश्यक और समय पर सेवाएं मिल सकें।

इस योजना के अंतर्गत दूसरे चरण में 1500 केकेजी स्थापित किए जाएंगे, जो इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया इस पहल के केंद्र में 13 लाख किसान परिवारों को सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता है, इसमें लगभग 3 लाख कमजोर और सीमांत किसान शामिल हैं।

–आईएएनएस

एससीएच/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More