Big Breaking: झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय जेडीयू में शामिल
रांची: झारखंड के राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर आ रही है कि झारखंड के पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पूर्वी से विधायक सरयू राय जेडीयू में शामिल हो गए हैं. आज रविवार को जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें जेडीयू की सदस्यता दिलाई. जेडीयू के झारखंड प्रदेश प्रभारी अशोक चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, सांसद सह जेडीयू झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो की मौजूदगी में सरयू राय ने पार्टी की सदस्यता ली.
संजय झा ने एक्स पर भी किया स्वागत
इस बाबत जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने एक्स पर कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के माननीय मुख्यमंत्री @NitishKumar जी के साथ उनका पिछले कई दशकों से व्यक्तिगत संबंध रहा है. मुझे विश्वास है, @roysaryu जी के आने से झारखंड में पार्टी को मजबूती मिलेगी.
जदयू परिवार में आपका स्वागत है!
झारखंड के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री, जमशेदपुर पूर्वी के माननीय विधायक सरयू राय जी को जदयू की सदस्यता दिलाई।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के माननीय मुख्यमंत्री @NitishKumar जी के साथ उनका पिछले कई दशकों से व्यक्तिगत संबंध रहा है। मुझे… pic.twitter.com/dx9gOO3V39
— Sanjay Kumar Jha (@SanjayJhaBihar) August 4, 2024
