कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में किया गया विविध प्रकार के फलदार पौधों का रोपण
कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज परिसर में विविध प्रकार के फलदार पौधों का रोपण कार्य किया गया. विश्व हिन्दू परिषद के प्रतिनिधियों द्वारा कोडरमा जिले के विभिन्न प्रखंडवासीयों एवं ग्रामीणों को लगभग एक हजार फलदार पौधे पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने हेतू वितरण किया गया.
इस अवसर पर महाविद्यालय की उप निदेशिका डॉ. संजीता कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि पौधारोपण का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को संरक्षित,स्वच्छ, स्वस्थ एवं दीर्घायु बनाना है. हमें प्रत्येक व्यक्ति को अपने खुशहाल जीवन के लिए एक पौधा लगाने एवं नियमित देखरेख करने हेतु प्रेरित करना है.
विश्व हिन्दू परिषद् के झारखंड प्रदेश प्रांतीय संगठन मंत्री देवी सिंह ने अपने संबोधन में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम “एक पौधा मां के नाम” के प्रति सभी को जागरूक किया. राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक सौरभ शर्मा ने अपने संबोधन में पर्यावरण के लिए पौधारोपण की महत्ता से अवगत कराया.
कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद् से प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख अरविंद सिंह, कोडरमा जिला महामंत्री पंकज दुबे, झुमरी तिलैया नगर मंत्री विनय सिंह, राम जी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मोदी एवं झुमरीतिलैया नगर सह मंत्री लाल बहादुर चौधरी सहित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मृदुला भगत एवं सभी सम्मानित सदस्य, साथ ही झुमरीतिलैया के सामाजिक कार्यकर्ता संजय अग्रवाल, बीएड प्रशिक्षु सागर कुमार शर्मा एवं विभिन्न गाँव के ग्रामीण उपस्थित रहे.
