चाईबासा: विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर राजाबासा में बैठक
चाईबासा: जगन्नाथपुर प्रखंड मुख्यालय के अंतर्गत पड़ने वाले राजाबासा में ग्रामीण मुण्डा कृष्णा जोजो की अध्यक्षता में एक बैठक की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक साल की तरह इस वर्ष भी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस शहीद ग्राम राजाबासा में मनाया जाएगा. इसके सफल अयोजन के लिए कमिटी का गठन किया गया. जिसमें सोमा कोड़ा को संयोजक, धीरज गागराई को अध्यक्ष, सिंगा बलमूचू को सचिव, सिराम पूर्ती को कोषाध्यक्ष और सुशील बलमुचु, श्रीमती यशमती पूर्ती व जपान पुर्ती को कार्यक्रम का सदस्य बनाया गया है.
कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, मुण्डा, मानकी को आमंत्रित किया जायगा. साथ ही मैट्रिक एवं इंटर में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायगा. कार्यक्रम का शुभारंभ पुजा पाठ कर ग्रामीणों द्वारा रैली निकाली जाएगी. कार्यक्रम में अथितियों का संबोधन होगा. इसके बाद संस्कृतिक कार्यक्रम और खिचड़ी भोग कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा. बैठक में सोमा कोड़ा, धीरज गागराई, कृष्णा जोजो, मुण्डा और डाकुवा, सीराम पूर्ती और सींगा बलमूचू, सूशील, काण्डे एवं जपान पुर्ती शामिल थे.
