बोकारो: 56 मुस्लिम धर्मावलंबियों का जत्था आगरा-अजमेर शरीफ व फतेहपुर सिकरी रवाना

बोकारो: समाहरणालय परिसर से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत जिले के 56 मुस्लिम धर्मावलंबियों की बस को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) गिरिजा शंकर प्रसाद एवं अपर समाहर्ता (एसी) मो. मुमताज अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इससे पहले उप विकास आयुक्त एवं अपर समाहर्ता ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से लाभान्वित लाभुकों से बातचीत करते हुए उनका हालचाल जाना और गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि आप सभी सकुशल तीर्थ यात्रा कर वापस लौटें.

मौके पर जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अन्तर्गत 56 मुस्लिम धर्मावलम्बियों को आगरा, अजमेर शरीफ एवं फतेहपुर सिकरी भेजा जा रहा है. बस से इन्हें रांची स्थित हटिया स्टेशन भेजा जा रहा है. वहां विशेष ट्रेन द्वारा आगरा, अजमेर शरीफ एवं फतेहपुर सिकरी की तीर्थ यात्रा कराई जाएगी. यह यात्रा 4 अगस्त से 8 अगस्त तक कराई जाएगी.

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More