बोकारो: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कैंप में नहीं पहुंचे अधिकारी, लोगों में आक्रोश

बोकारो: झारखंड सरकार की महत्त्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ देने के लिए लगाए गए कैंप में तीन घंटो तक नगर निगम चास के अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर कैंप में आवेदन देने पहुंचे लोग भड़क उठे. आक्रोशित लोग निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई शुरू करने की मांग करने लगे. मालूम हो कि बोकारो के डीसी के आदेश के बाद चास स्थित भोलू बांध के सामुदायिक भवन में मुख्यमंत्री के द्वारा चलाई जा रही झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत विशेष कैंप का आयोजन किया जाना था.

जहां कैंप की शुरुआत  होने वाली थी, वहीं सैकड़ों की संख्या में योजन का लाभ लेने हेतु रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए भोलू बांध स्थित सामुदायिक भवन में पहुंछे थे. जहां 12 बजे तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचे. लिहाजा दर्जनों आवेदित लाभुकों को वापस लौट जाना पड़ा. मालूम हो कि इस कैंप में आवेदन पत्र जमा करना था,जिसके बाद चयन प्रक्रिया शुरू होती.

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More