PARIS OLYMPICS: चौथे स्थान पर रही मनु भाकर, पदक हैट्रिक का सपना टूटा

पेरिस: भारत की स्टार शूटर मनु भाकर का पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन का सिलसिला शनिवार को महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चौथे स्थान पर आने के साथ थम गया। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के बाद मनु भाकर ने शुक्रवार को 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाकर एक ही ओलंपिक में पदकों के हैट्रिक बनाने का नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद जगाई थी।
दक्षिण कोरिया के यांग जिइन ने 37 अंकों (शूट-ऑफ के माध्यम से 4-1) के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि फ्रांसीसी निशानेबाज केमिली जेड्रेजेवस्की को रजत पदक मिला। शनिवार को, शूट-ऑफ के बाद, मनु 60-शॉट क्वालिफिकेशन राउंड में 590-24x अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। प्रिसिजन चरण में उन्होंने 294 का स्कोर किया जबकि रैपिड भाग में 296 का स्कोर किया।
शुक्रवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल शूटिंग क्वालीफायर में दूसरे स्थान पर रहने के बाद मनु अपने तीसरे फाइनल में पहुंची थी। कोई भी अन्य भारतीय निशानेबाज एक ही ओलंपिक में एक से अधिक फाइनल में नहीं पहुंचा था। केवल अभिनव बिंद्रा ने तीन खेलों में भारत के लिए तीन ओलंपिक शूटिंग फाइनल में जगह बनाई है।
