चाईबासा: विधायक सोनाराम सिंकु ने सिंचाई परियोजनाओं को स्वीकृति देने की मांग की

चाईबासा: जगन्नाथपुर विधायक सोना राम सिंकु अपने विधानसभा क्षेत्र के मध्यम लघु सिंचाई परियोजना के अंतर्गत लघु सिंचाई प्रमंडल चाईबासा के अधीन तालाब/बांध का निर्माण कराने की स्वीकृति जल संसाधन विभाग के मंत्री चंपई सोरेन से की है। विधायक सिंकु ने जगन्नाथपुर प्रखंड में पांच सिंचाई परियोजना, नोआमुंडी में पांच सिंचाई योजना और मनोहरपुर, आनन्दपुर प्रखंड में चार मध्यम लघु सिंचाई योजना की मांग की है।
विधायक अपने क्षेत्र के सभी पुराने लघु सिंचाई परियोजना की जीर्णोद्धार करा कर कृषकों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं। विधायक सोना राम सिकु ने मंत्री चंपई सोरेन से विधानसभा के अन्तिम दिन सत्र के आखिरी दिन मंत्री कक्ष में मिलकर अनुशंसित योजनाओं का कार्य शीघ्र कराने की मांग रखी। मंत्री चंपई सोरेन ने इसी वर्ष योजना की स्वीकृति देने की बात कही।

जल संसाधन विभाग के मंत्री चंपई सोरेन ने विधायक सोना राम सिंकु के अनुशंसित योजनाओं की स्वीकृति का आश्वासन भी दिया है,वहीं विधायक ने कृषि क्षेत्र में किसानों को पटवन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए योजनाओं को कराने की कोशिश में लगे हैं।
