“भाजपा के सामने तो आईना भी शरमा जाता है” भारी बरसात के बीच हेमंत की बौछार

रांची: पांच साल का काम काज का हिसाब मांगने पर अड़े भाजपा को मानसून सत्र के अंतिम दिन सीएम हेमंत के रौद्र रुप का सामना करना पड़ा. जिस अंदाज में एक-एक सवालों पर सीएम हेमंत ने पलटवार की शुरुआत की, उसमें दिशोम गुरु की छवि दिखलाई देने लगी. वही अंदाज और हमलावर मिजाज, बढ़ी बेतरतीब दाढ़ी, आंखों में आक्रोश और ठीक निशाने पर वार. भ्रष्टाचार का आरोप गढ़ती रही भाजपा पर उन दस्तावेजों के साथ वार किया, जिसमें कथित रुप से आदिवासी-मूलवासियों की जमीन पर जबरन कब्जा कर भाजपा कार्यालयों का निर्माण किया गया. टाटा की जमीन पर कब्जा किया गया और तो और जमीन कब्जे में मर्डर तक हुआ. अब हेमंत सोरेन के इन आरोपों में कितनी सच्चाई है, इसका जवाब या सफाई तो भाजपा की ओर से ही आयेगा. लेकिन पहली नजर हेमंत भाजपा को उसी के सियासी पिच पीटते नजर आये, जिस कथित भ्रष्टाचार को वह अब तक हथियार बना कर सीएम हेमंत को घेरती रही थी, पहली बार सीएम हेमंत भाजपा को उसी भ्रष्टाचार पर आईना दिखलाते नजर आयें.
संविदा नहीं, स्थायी नौकरियां हमारा लक्ष्य
अपने रौ में आरोपों की बौछार करते सीएम हेमंत ने अपनी उपलब्धियों का भी जिक्र गया. बेरोजगारी और रोजगार के मोर्चे पर जवाब देते हुए यह दावा भी किया कि करीबन एक लाख झारखंडी युवाओं को अपने हाथों से विभिन्न कंपनियों का नियुक्ति पत्र सौंप है, आज वे युवा देश -विदेश में अच्छी तनखाह पर काम कर रहे हैं. हालांकि हेमंत ने सरकारी नौकरियों के मामले में अपनी सरकार की कमियों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा सरकार के ढाई वर्ष कोरोना ने खा लिया, बाकि के पांच महीने भाजपा का षडयंत्र के कारण जेल में बितानी पड़ी, काम काज के लिए महज ढाई वर्ष का समय मिला, इन ढाई वर्षो में अधिकांश समय ईडी और सीबीआई के सवालों का जवाब देता रहा, घेराबंदी और कुच्रकों को झेलता रहा, बावजूद इसके लक्ष्य के काफी करीब रहें, जो भी नियुक्तियां निकाली सभी स्थायी था, हमने संविदा का रास्ता नहीं अपनाया
स्थानीय और नियोजन नीति पर भाजपा ने पीठ में छुरा भोंका
20 साल तक भाजपा ने झारखण्ड को पिछड़ा रखने का काम किया। राज्य हितैषी निर्णय लेने के लिए रीढ़ की हड्डी होनी चाहिए।
मैं राज्य के लिए हक-अधिकार मांग रहा था तो इन्होंने षड्यंत्र कर मुझे जेल में डलवा दिया। झारखण्ड और झारखण्डी विरोधी है भाजपा। pic.twitter.com/ehuiddnXR4— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 3, 2024
इन्ही ढाई वर्षों में स्थानीय और नियोजन नीति का भी निर्माण किया, सरना धर्म कोड को पारित किया, 1932 के खतियान पर आगे बढ़ा, लेकिन भाजपा ने अपने लोगों को कोर्ट भेजकर स्थानीय और नियोजन नीति के खिलाफ षडयंत्र किया, झारखंडियों के पीठ में छूरा फोंका. हर प्रदेश में स्थानीय लोगों के लिए नौकरियों में आरक्षण है, हर राज्य की अपनी स्थानीयता है, लेकिन यदि वही काम झारखंड में होता है, तो भाजपा के पेट में दर्द होने लगता है.
1932 का खतियान पर भाजपा का डबल स्टैंड क्यों?

भाजपा को इस बात का जवाब देना चाहिए कि वह आदिवासी मूलवासियों के साथ खडी है या बाहरी लोगों के लिए रास्ता तैयार करने में विश्वास करती है. आखिर वह स्थानीय नीति और नियोजन नीति के खिलाफ कोर्ट में जाकर षडयंत्र क्यों करती है? 1932 का खतियान से उसे क्या दिक्कत है? आदिवासी-मूलवासियों को उसका हक क्यों नहीं देना चाहती? सदन के अंदर तो वह आदिवासी-मूलवासी की बात करती है, लेकिन जब नीतियों का निर्माण होता है, तो कभी राजभवन तो कभी कोर्ट का रास्ता अपनाकर षडयंत्र क्यों करती है? मानसून सत्र को अंतिम सत्र मानने से इंकार करते हुए सीएम हेमंत ने कहा सत्र चलता रहेगा. इसका कभी अंत नहीं होगा. भाजपा विधान सभा चुनाव में अपने सफाये के लिए तैयार रहे. जनता सबक सीखाने के लिए तैयार बैठी है. वह सब कुछ देख समझ रही है, बस मौके के इंतजार में है.
