कोडरमा: झुमरीतिलैया में ओवरब्रिज बनकर तैयार
कोडरमा: नई दिल्ली-हावड़ा ग्रैंड कोर्ड सेक्शन के कोडरमा में अंग्रेजो के जमाने में बना झुमरीतिलैया के बाईपास के समीप अब नई तकनीक के तहत आरओबी बनकर तैयार हो गया है. पहली बार इस खंड पर 6 दिसम्बर 1906 को धनबाद कोडगमा गझंडी तक ट्रेन चली थी. अब 118 वर्ष के बाद इस लाइन पर झुमरीतिलैया में ब्रीज बनकर तैयार हो गया है. इसके लिए कई दिन 2 से 3 घंटे तक ब्लॉक लिया गया था. अब इस कार्य से पूरा होने के बाद नीचे से ट्रेन गुजरेगी और उपर से वाहनों का परिचालन सरपट होता रहेगा.
मालूम हो कि कोडरमा-गया रेलखंड में तीन गुफा आकर्षण का केन्द्र बिन्दु है. उसी तरह कोडरमा-हजारीबाग टाउन बडकाकाना रेलखडं में भी गुफा के बीच ट्रेन गुजरती है और कुछ मिनट के लिए अंधेरा हो जाता है. वहीं कोडरमा से बरही जाने के क्रम में तिलैया डैम में ट्रेन पानी के उपर से गुजरती है. पूरा रेलखंड पर्यावरण के वादियों का सैर करवाता है. इसी तरह कोडरमा तिलैया राजगीर रेलखंड भी पर्यटन से जुडेगा और हसीन वादियों के बीच यात्री सफर का लुफ्त उठायेगें. इधर मालवाहक ट्रेनों के लिए बनने वाले नई रेललाइन के निर्माण के बाद व्यापक परिवर्तन नजर आयेगा. पश्चिम बंगाल के दानकुनी से लुधियाना तक डीएफसी लाइव बनकर तैयार हो जायेगी. आर्थिक विकास के साथ आधारभूत संरचना इस रेलखंड पर दिखेगी.
इधर कोडरमा के समीप तीन मंजिला इमारत एयरपोर्ट के तर्ज पर बनाया जा रहा है. यहां काली मंदिर के समीप से वाहन दो मंजिल तक जाएंगे और वहां यात्री उतरकर सीधे फुटओवर ब्रिज और एक्सीलेटर के जरिय पलेटफार्म पर पहुंचेंगे. भवन में लिफ्ट की व्यवस्था उपलब्ध करायी गयी है. कोडरमा स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत भी जोड़ा गया और 32 करोड़ के लागत से कई विकास का कार्य होना है. पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के सीपीआर ओ. सरस्वती चंद ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे को विभिन्न मंडलों में आरओबी का निर्माण कार्य किय जा रहा है. इसमें 109 आरओबी तथा 304 आरयूबी, एलएचएस का निर्माण किया जाना है. इनमें धनबाद मंडल में 22 आरओबी एवं 57 आरयूबी, एलएचएस, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 27 आरओबी एवं 21 आरयूबी, एचएचएस, दानापुर मंडल में 16 आरओबी तथा 15 आरयूबी, सोनपुर मंडल में 12 आरओबी तथा 11 आरयूबी जबकि समस्तीपुर मंडल में 32 आरओबी तथा 10 आरयूबी का निर्माण किया जाएगा.
