रांची: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 10 एलईडी प्रचार वाहन विधानसभा से रवाना

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा परिसर से “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY)” के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु 10 एलईडी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इन सभी एलईडी वाहनों के माध्यम से रांची, रामगढ़ एवं खूंटी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का प्रचार-प्रसार किया जाएगा.
बता दें कि कि झारखंड विधान सभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा प्रचार-प्रसार वाहन रवाना होने के पश्चात रांची, रामगढ़ एवं खूंटी जिले के अलावा राज्य के सभी जिलों के उपायुक्त द्वारा अपने-अपने जिलों में “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” के बृहद प्रचार-प्रसार के लिए आज एलईडी वाहनों हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जा रहा है. इस प्रकार आज से पूरे राज्य में “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” के व्यापक प्रचार-प्रसार की शुरुआत हुई है.
इस अवसर पर झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, मंत्री, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग बेबी देवी, विधायक सविता महतो, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक अम्बा प्रसाद, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, सचिव मनोज कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
