कोडरमा: सदर अस्पताल सभागार में मनाया गया विश्व स्तनपान दिवस
कोडरमा: सदर अस्पताल सभागार में विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में सदर अस्पताल, कोडरमा के उपाधीक्षक डॉ रंजीत कुमार उपस्थित थे. उपाधीक्षक के द्वारा जानकारी दी गई कि किस तरह प्रसव के उपरान्त एक घंटे के अन्दर अपने बच्चे को माँ का दूध ही पिलाना चाहिए, जिससे पहला गाढ़ा, पीला दूध बच्चे के लिए एक टीका के समान होता है. माँ द्वारा नवजात को कराया गया पहला स्तनपान नवजात शिशु को होने वाली छह गंभीर एवं जानलेवा बीमारी से बचाने का काम करता है.
जन्म से लेकर 6 माह तक केवल माँ का ही दूध बच्चे के लिए सर्वोत्तम
उपाधीक्षक डॉ रंजीत कुमार ने बताया कि एक बार में एक स्तन से कम से कम 20-25 मिनट तक फिर दुसरे स्तन से स्तनपान कराना चाहिए, ताकि सभी प्रकार के पौष्टिक तत्व नवजात बच्चे के शरीर में अच्छे से जा सके. उन्होंने बताया कि जन्म से लेकर 6 माह तक केवल माँ का ही दूध बच्चे को पिलाना चाहिए. कार्यक्रम में चिकित्सक डॉ पूनम कुमारी, डॉ शिल्पी राज, डॉ सरिता हसंदा, अस्पताल प्रबंधक असीम हक, जीएनएम कोमिला कुमारी जीएनएम, मेरी तमन्ना कुजूर, रोशनी केरकेट्टा, तेरेसा डुंगडुंग, पुनम कुमारी, करिश्मा कुमारी, राजश्री कुमारी व अन्य कर्मी मौजूद थे.
