झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने किया महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव

रांची: झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कुसाई कॉलोनी डोरंडा रांची स्थित महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया. श्रमिक संघ के सदस्यों ने नारे लगाते हुए जुलूस के रूप में महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचकर घेराव किया. घेराव के उपरांत महाप्रबंधक पीके श्रीवास्तव ने श्रमिक संघ के साथ वार्ता की एवं संघ की ओर से सौंपे गए ज्ञापन के संबंध में हर एक मुद्दे को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उस पर कार्रवाई करने के साथ-साथ एरियर घोटाले की जांच कमेटी बनाकर किए जाने की बात की. इस अवसर पर महाप्रबंधक पीके श्रीवास्तव ने श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय को आश्वस्त करते हुए कहा कि तीन दिनों के अंदर कर्मियों का वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा तथा सौंपे गए ज्ञापन के संबंध में कार्रवाई होगी. 

इस अवसर पर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रघुवर सरकार के समय ही ऊर्जा निगम ने आउटसोर्स लाकर यहां के मजदूर कर्मचारियों का शोषण शुरू करवाया जो आज तक बदस्तूर जारी है. उन्होंने हेमंत सरकार से कहा कि हेमंत सोरेन ने चुनाव के वक्त आउटसोर्स खत्म कर नियमित नियुक्ति देने का वादा किया था, जिसे उन्हें निभाना चाहिए. 
इस अवसर पर घेराव कार्यक्रम में अजय राय के साथ राज कुमार राज, अशोक कुमार, छोटेलाल कुमार, गुंजेश कुमार, मनोज कुमार, गोधनलोहरा, राजेंदर राम, प्रवीण कुजूर, अशोक कुमार महतो, मुकेश यादव, रजनीकांत मेहता, प्रकाश नायक, संजीत कुमार महतो, सूरज साव, जगरू हषपूर्ति, अनिल तिग्गा, अरविंद कुमार महली, रामस्रिस्ट सिंह, मुकेश शाहू, आनंद प्रमाणिक सहित अन्य शामिल हुए.

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More