एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई, अहमदाबाद नगर निगम के 2 अधिकारियों को घूस लेते हुए किया गिरफ्तार

अहमदाबाद: गुजरात में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) के दो रिश्वतखोर अधिकारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायत के आधार पर एसीबी ने छापा मार कर इन दोनों में से एक के घर से लाखों रुपए बरामद किए।

एसीबी ने रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के बाद हर्षद भोजक के आवास पर भी छापेमारी की। हर्षद भोजक के घर से 73 लाख रुपये नकद और 4.50 लाख रुपये का सोना जब्त किया। यह एसीबी की ओर से की गई एक बड़ी कार्रवाई है, जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध धन और संपत्ति का खुलासा हुआ है।

बता दें, गुजरात में एसीबी की कमान हरियाणा के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी डॉ. शमशेर सिंह के पास है, जो राज्य के डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर भी हैं। राज्य सरकार ने उन्हें दूसरी बार एंटी करप्शन ब्यूरो की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले भी उन्होंने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर कड़ा संदेश दिया था।

इससे पहले भी एसीबी ने राजकोट अग्निकांड में नगर निगम के टीपीओ की करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा किया था।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More