सीएम योगी ने जीरो टॉलरेंस के तहत इंस्पेक्टर को किया निलंबित : मंत्री नितिन अग्रवाल

लखनऊ, 1 अगस्त (आईएएनएस)। लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में राहगीरों के साथ अभद्रता के मामले पर योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की बात कही। वहीं लापरवाही के चलते इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया।

योगी सरकार में मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि योगी सरकार लॉ एंड आर्डर को लेकर गंभीर है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। हमारी सरकार का जीरो टॉलरेंस पर चलने का संकल्प है।

वहीं पुलिस ने मीडिया से इस मामले की पूरी जानकारी साझा की। पुलिस अधिकारी आकाश कुलहरि ने बताया कि 31 जुलाई को मूसलाधार बारिश हुई थी, जिसके चलते ताज होटल के पास जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस दौरान वहां पर कुछ अराजक तत्व इकट्ठा हो गए थे। उन्होंने राहगीरों के ऊपर पानी फेंका और वाहनों को रोका गया। आरोपियों ने एक दंपत्ति के साथ भी अभद्रता की।

उन्होंने बताया कि इस संबध में गोमती नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की अलग-अलग पांच टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब तक चार अभियुक्तों को गिरफ्तारी हो चुकी है।

इसके अलावा 10 अन्य अभियुक्तों की जानकारी प्राप्त की जा चुकी है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में लापरवाही बरतने पर एसएचओ, समेत थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि लखनऊ में बुधवार को मूसलाधार बारिश हुई। भारी बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव हो गया था। लोगों को आवाजाही के लिए जाम का सामना करना पड़ा। इस दौरान कुछ अराजक तत्वों ने महिलाओं बुजुर्गों और बच्चों के साथ अभ्रदता की। राहगीरों के ऊपर गंदा पानी फेंका गया। बाइक सवार लोगों को भी परेशान किया।

इस घटना वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि जहां पर लोगों के साथ अभ्रदता की घटना की गई वहां अंडरपास के ऊपर ही एसीपी कार्यालय मौजूद है।

–आईएएनएस

एसएम/जीकेटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More