बोकारो: उपायुक्त ने शिक्षक-अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का किया निरीक्षण

बोकारो: प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार गुरुवार को पारा शिक्षक एवं गैर पारा शिक्षकों के कक्षा 01 से 05 एवं कक्षा 06 से 08 के शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग एसजीएस विद्यालय एवं जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में हुआ. काउंसलिंग कार्य का निरीक्षण डीसी विजया जाधव ने किया. मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला नजारत उप समाहर्ता वंदना शेजवलकर आदि उपस्थित थे. 

उपायुक्त ने निदेशालय के मार्ग-दर्शन अनुरूप शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कार्य को पूरा करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा एवं जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे को दिया. उन्होंने दोनो पदाधिकारियों से अभ्यर्थियों की संख्या की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि निर्देशानुसार काउंसलिंग कार्य को आज ही पूरा करना है.

ज्ञात हो कि काउंसलिंग के लिए कक्षा 01 से 05 को लेकर पारा शिक्षक अभ्यर्थी 2520 एवं गैर पारा शिक्षक अभ्यर्थी 097 हैं. वहीं कक्षा 06 से 08 के लिए पारा शिक्षक अभ्यर्थी कला संकाय में 55, भाषा संकाय में 118 एवं विज्ञान संकाय में 274 शामिल हैं. इसी तरह गैर पारा शिक्षक अभ्यर्थी में कला संकाय में 596, भाषा संकाय में 118 एवं विज्ञान संकाय में 331 शामिल हैं. 

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More