चाईबासा: विधायक सोनाराम सिंकु ने आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रतिदिन अण्डा देने की मांग सदन में उठायी

चाईबासा: जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने गुरूवार को झारखंड विधानसभा में चल रहे मानसुन सत्र के शुन्यकाल में पाचवें दिन विधानसभा के सदन में सरकार से मांग किया कि राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को प्रतिदिन अण्डा दिया जाय. उन्होंने कहा, पाँच वर्ष से कम उम्र के 62 प्रतिशत बच्चे कुपोषित हैं. राज्य एवं पश्चिमी सिंहभूम जिले के व्यापक कुपोषण को समाप्त करने के लिए उन्होंने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रतिदिन अण्डा देने की मांग की.

विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा, मानसिक विकास के लिए अंडा एक बेहतरीन खाद्य पदार्थ है. इसमें विटामिन सी के अलावा अन्य अधिकांश आवश्यक पोशक तत्व है. इससे बच्चों की उपस्थिति भी सुधरेगी. अतः राज्य के आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रतिदिन 3-6 वर्ष के उम्र के बच्चों को अंण्डा देने हेतु सदन के माध्यम से सरकार से मांग करता हूँ . 

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More