कोडरमा: ग्रिज़ली विद्यालय में ग्रीन कलर-डे का आयोजन

कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय के प्री-प्राइमरी के छात्रों के लिए उत्साह और जीवंत गतिविधियों के साथ ग्रीन कलर-डे मनाया गया. इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों के मन में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करते हुए हरियाली और पर्यावरण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना था. इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कक्षा यूकेजी के छात्र शिवांश एवं वेदांश ने अंगूर फल के विषय पर रोल प्ले प्रस्तुत किया. वहीं छात्रा निशिता, परिणीति, परी, वंश, बलराज, अनाया ने आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत किया. वहीं छात्रा काव्या ने मैं तोता गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया. इसके अलावा हरे रंग की थीम से प्रेरित होकर ड्राइंग, पेंटिंग और शिल्प-निर्माण सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया. 

इस अवसर पर विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता ने छात्रों को अपने सम्बोधन में उन्होंने विकास, सद्भाव और ताजगी के प्रतीक के रूप में हरे रंग के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने छात्रों को पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं को अपनाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया. वहीं प्राचार्या अंजना कुमारी ने प्रकृति के प्रति प्रेम को बढ़ावा देने में प्रारंभिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने ग्रीन कलर डे को यादगार बनाने के लिए शिक्षकों और छात्रों के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने छात्रों से अपने दैनिक जीवन में स्थिरता के संदेश को आगे बढ़ाने का भी आग्रह किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक तुषार राय चौधरी, प्रीति जगनानी, शिक्षक नेहा बरनवाल, अनु कपसिमे, काजल परवीन, अवेली बरनवाल, सारिका देवी एवं अन्य का योगदान सराहनीय था. 

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More