समय रहते पुनरीक्षण कार्यक्रम को पुरा करें : सुमन कैथरीन किसपोट्टा

बोकारो: द्वितीय मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के आलोक में आज आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग सुमन कैथरीन किसपोट्टा का आगमन बोकारो जिला में हुआ. उनके आगमन पर उपायुक्त विजया जाधव एवं पुलिस अधीक्षक पूज्य प्रकाश द्वारा पौधा देकर स्वागत किया तथा सर्किट हाउस परिसर में पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
इसके उपरांत आयुक्त महोदया, उतरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग की अध्यक्षता में बोकारो सर्किट हाउस के सभागार में बैठक की गयी. बैठक में आयुक्त ने निर्देश दिया कि इसके हर पहलु पर गहन मंथन कर समय रहते पुनरीक्षण कार्यक्रम को पुरा कर लिया जाय.
मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमण्डल पदाधिकारी चास ओम प्रकाश गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो अशोक कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता चास प्रभास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी शालिनी खलखो सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे.
