चाईबासा: अबुआ आवास योजना को लेकर आयोजित बैठक का ग्रामीणों ने किया बहिष्कार

चाईबासा: मंझारी प्रखंड के पिलका पंचायत के पिलका गांव में मंझारी प्रखंड विकास पदाधिकारी कामेश्वर बेदिया के निर्देशानुसार अबुआ आवास योजना के लाभुकों के चयन हेतु ग्रामीण मुंडा काली चरण बिरुवा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पूर्व भी अबुआ आवास योजना के तहत गांव के सबसे ज्यादा जरूरतमंद व्यक्ति को आवास लाभ हेतु ग्राम सभा बैठक आयोजित की गयी थी. 

जिसमें जरूरतमंद योग्य लाभुकों की सूची प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध कराया गया था, परंतु ग्रामसभा के अनुसार लाभुकों का चयन न कर सक्षम लोगों को भी आवास उपलब्ध कराया गया. इसलिए इस ग्राम सभा बैठक का बहिष्कार किया गया. मौके पर मोहन टुडू, देवानंद पाल, कृष्ण दास, मनोज कुमार, शिवशंकर मंडल, सीता टुडू, सुलोचना सोरेन, बिरसिंह बांकिरा आदि महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे.

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More